Wednesday, December 02, 2015

Back Kitni Hain?

View this article also at, http://www.amazner.com/view/J6Gvqz

कॉलेज की छुट्टियाँ थी। इन छुटियों मे बहुत समय बाद हॉस्टल से  अपने घर गया था। एक दिन मै बाहर टहलने गया तो मुझे वहाँ अपना एक पुराना मित्र मिल गया। हम दोनों एक दूसरे का हालचाल पूछने लगे। तभी मेरे मित्र ने एक सवाल मुझ पर दाग दिया जो अक्सर हम इंजीनियरिंग के छात्रों को सुनने को मिलता है - "Teri Back Kitni Aayi Hain?" ख़ुशी ख़ुशी मैंने इस सवाल का उत्तर दिया - "मेरी एक भी बैक नहीं है :)" इस पर मेरे मित्र ने कहा "इसका मतलब तू इंजीनियरिंग सही से नहीं कर रहा। जब तक बहुत सारी बैक न आ जायें तब तक वो इंजीनियरिंग नहीं कहलाती। " उसके इस जवाब ने मुझ पर एक गहरा सवाल छोड़ दिया। क्या वो लोग गलत हैं जो इंजीनियरिंग कर रहे हैं और अपना ध्यान भी इंजीनियरिंग पर ही दे रहे हैं न की किसी दूसरी फ़ालतू बातों पर ?

आजकल बहुत सी ऐसी गलत बातें हैं जो फेसबुक , मीडिया एवं मूवीज के माध्यम से सही बना कर पेश की जा रही हैं। हम अक्सर वही करते हैं जो हम आस पास देखते हैं। आजकल की कोई मूवी हमारी इस नयी पीढ़ी को यह नहीं बता रही की हमे अपने देश के लिए कुछ करना है। हमे अपने जीवन में कैसे आगे बढ़ना है। बस एक ही टॉपिक पर सब मूवीज बन जाती हैं - एक लड़का, एक लड़की और पूरी मूवी अश्लील द्रश्यों से भर जाती है। ये सब देख कर क्या सीखेगा आज का युवा? आजकल तो गाने भी कुछ मतलब के नहीं बनते। गानों के बोल कुछ भी हों, बस वीडियो मे अश्लीलता होनी चाहिए। अपने आस पास के parks, restaurants और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लड़के लड़कियां अश्लील हरकते करते हुए दिख ही जाते हैं। अभी कुछ दिन पहले एक कक्षा 11 की एक लड़की से मैं बात कर रहा था। उसने कहा "There is a Difference Between Sensuality and Vulgarality. There is nothing wrong in publicly kissing your boyfriend. We see in movies, they also do that." ये बात एक कक्षा 11 की लड़की ट्विटर जैसे सार्वजनिक मंच पर कहती है! अब तो 8th class तक पहुचते पहुचते कई बार ब्रेक अप भी हो चुके होते हैं बच्चों के।  आखिर क्या हो रहा है ये हमारे देश मे? इस मीडिया और इन मूवीज ने हमारे संस्कारों की धज्जियां उड़ा दी हैं। अब यूथ के दिन की शुरुआत फेसबुक पर लड़की ढूंढने से होती है। जिसके पास लड़की पहले से है उसकी भी और जिसके पास नहीं है उसकी भी। अरे एक लड़की से काम कहाँ चलता है , बहुत सारी लड़कियां पटानी हैं। बस एक यही aim बन चुका है , लड़की पटाना !

और ये मीडिया वाले। इनका फेसबुक पेज दिन भर "Ladki ko kaise kare impress?" "Jaaniye Aisa kya kahe jisse ladki aap ki ho jaaegi" "Bla Bla Actor/Cricketer ka Bla Bla Actress se chakkar chal raha hai?" "aisi baate jo flirt karne k liye hain jaroori" देश के इतने बड़े न्यूज़ चैनल्स से हम उम्मीद करते हैं की वो कुछ न्यूज़ दिखाएंगे। कुछ ऐसा दिखाएंगे और करेंगे जिससे देश का भला हो। लेकिन कहानी तो उलटी ही है और यह बहुत घातक भी साबित हो सकती हो आने वाले समय में. और तो और जो कमी बाकी रह गयी थी वो विज्ञापनों ने पूर्ण कर दी!

फेसबुक पर पॉलिटिक्स सेक्शन में हम मे से अधिकतर ने  लिखा होता है "I Hate Politics." भाईसाहब, अगर आप  ही पॉलिटिक्स को हेट करोगे तो बदलाव लाएगा कौन ? आपको बदलाव भी चाहिए और करना भी कुछ नहीं चाहते। बस आप चाहते हो कोई दूसरा आये और वही सब बदलाव लेकर आ जाए। फिर अगर वो इंसान आपकी इतनी बड़ी बड़ी expectations पूरी नहीं कर पाता तो आप उसे गालियां देते हो और जिसको आपने इतना ऊपर चढ़ाया होता है उसे जमीन पर पटक देते हो। सिर्फ काला चश्मा पहन कर फेसबुक पर लड़कियों के  सामने स्टाइल मारने से कुछ नहीं होगा। हमे खुद कुछ करना होगा बदलाव लाने के लिए। सरकार हमसे ही बनती है। अगर सरकार को सही करना है तो पहले हमे खुद सही होना पड़ेगा।

हमारे देश की कुल आबादी में से 65 प्रतिशत युवा हैं। मगर यह बात इतनी अच्छी भी नहीं है। इसका दूसरा पहलु यह है की आज से कुछ साल बाद ऐसा समय भी आएगा जब  65 प्रतशत वृद्ध होंगे देश में। इसका मतलब यह है की अगर आज हमने कुछ नहीं किया तो हम अपने देश का भविष्य खतरे में डाल देंगे। मै उम्मीद करता हूँ हम लोग बदलेंगे खुद को। अगर हम बदल गए तो इस देश की राजनीति, मूवीज और मीडिया सब बदल जाएगा और' एक दिन हमारा देश भी एक Developed Nation होगा....

No comments:

Post a Comment